रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छपरा न्याय सदन में गूंजीं कविताएं, बाल कवियों और साहित्यकारों ने जमाया रंग!

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छपरा के न्याय सदन परिसर में एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित कवियों और युवा छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया.

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन परिसर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसीजेएम सह डालसा सचिव राजीव कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख कवि और कवयित्रियों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कवि दक्ष निरंजन शंभू, सुरेश चौबे, निर्भय नीर, रिपुंजय निशांत और सुहैल अहमद हाशमी ने मौलिक एवं समसामयिक कविताओं का पाठ किया. प्रो. लाल बाबू यादव ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस प्रकार के आयोजन काफी आवश्यक हैं. ऐसे आयोजनों से साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है.

पूर्णेन्दु रंजन, डॉ. अमित रंजन, धनंजय कुमार, श्वेता सिंह, पलक कुमारी, रौनक कुमार सिंह, रत्नम कुमार, शिशिर कुमार आदि ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी. विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भी कविता पाठ कर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम में एसीजेएम नवम मनोज कुमार, सिविल जज साक्षी प्रखर, डॉ. हरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन शकील अनवर ने किया.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >