छपरा अपडेटः मौसम का हाल, मंदिरों में दर्शन का समय, शहर के प्रमुख कार्यक्रम जानिए एक क्लिक में

शहर का मौसम शुष्क है. अगले 3 से 4 दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. शहर में आज कई प्रमुख कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. ओपीडी में कई डॉक्टर मौजूद रहेंगे. शहर के किसी इलाके में बिजली की समस्या होती है तो आप हेल्फलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Chhapra News: (चंद्रशेखर सिंह) शहर में मौसम शुष्क बना हुआ है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है. आने वाले 6 दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

शहर में आज का कार्यक्रम

सुबह 10.30 बजे-डीएम कार्यालय कक्ष में पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे.
दोपहर 3 बजे भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में युवाओं के लिए कार्यशाला आयोजित किया जाएगा.

ओपीडी में आज

सर्जरी- डॉ.अमन कुमार
आर्थोपेडिक्स- डॉ. सुरेन्द्र महतो
चाइल्ड- डॉ. संदीप कुमार
इएनटी- डॉ संजीव गुप्ता
सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन

बिजली समस्या हो तो यहां करें संपर्क

शहर में बिजली की समस्या होने पर इस मोबाइल नंबर 9264456408 पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रमुख मंदिरों में दर्शन का समय

1-सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुला रहता है.सुबह का आरती प्रातः 5 बजे होता हैं.
2-दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुलता है.आरती प्रातः 5 बजे होता हैं
3-छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों के लिये खुले रहते हैं. सुबह का आरती प्रातः 5.30 बजे होता हैं.

Aslo Read:भोजपुर के ये दो दिग्गज सम्राट कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, आधी रात को आया फोन, सियासी हलचल बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >