खबर का असरः 24 घंटे के अंदर सदर अस्पताल में आया एंटी रेबीज इंजेक्शन, मरीजों को मिली राहत

सदर अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. प्रभात खबर ने बीते दिन इस खबर को प्रमुखता से चलाया. जिसके बाद खबर का असर देखने को मिला है और 24 घंटे के अंदर आपूर्ति शुरू हो गई है.

Chhapra News: (छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा) सदर अस्पताल में एंटी रेबीज (कुत्ते के काटने की) इंजेक्शन खत्म होने की खबर को प्रभात खबर ने सोमवार को प्रमुखता से चलाया था. खबर प्रकाशित होते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और मामले को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी रेबीज सुई की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे मरीजों को राहत मिली.

24 घंटे के अंदर शुरू हुई आपूर्ति

मंगलवार से ही सदर अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति शुरू हो गई. पहले दिन ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे और 500 से अधिक लोगों को इंजेक्शन दी गई. कुत्ते के काटने की घटनाओं के मद्देनजर लोगों में इस इंजेक्शन की काफी जरूरत रहती है, ऐसे में समय पर उपलब्धता होना बेहद जरूरी है. अस्पताल में इंजेक्शन मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को भी सहूलियत हुई.

सुबह सुबह 600 लोग पहुंचे अस्पताल

बुधवार को भी मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई और करीब 600 लोगों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच चुके थे. लगातार दो दिनों तक बड़ी संख्या में मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है. अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि अब एंटी रेबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आगे भी इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी.

इंजेक्शन खत्म होने से मरीजों को हो रही थी परेशानी

विदित हो कि इंजेक्शन खत्म होने के कारण मरीजों को पहले काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. कई मरीजों को बाहर से महंगी कीमत पर इंजेक्शन खरीदनी पड़ रही थी. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की सक्रियता से स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है. अब मरीजों को अस्पताल में ही मुफ्त में इंजेक्शन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिल रही है. ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों की भारी भीड़ बुधवार को भी उमड़ गई है.

Also Read: औरंगाबाद में साइकिल से कोर्ट पहुंचे प्रधान जिला जज, पेट्रोल-डीजल संरक्षण का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >