सारण में हत्या मामले का वांटेड अभियुक्त गुड्डू कुमार गिरफ्तार, डोरीगंज से हुई गिरफ्तारी

Guddu Kumar Arrested: सारण पुलिस ने हत्या के मामले में फरार वांटेड अभियुक्त गुड्डू कुमार को डोरीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. अभियुक्त हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहा था.

Guddu Kumar Arrested: सारण पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे वांटेड अभियुक्त गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी डोरीगंज थाना क्षेत्र से की गयी. इस संबंध में एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि सारण पुलिस की ओर से जिले के वांटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

एसएसपी ने बताया कि इसी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या मामले में फरार वांटेड अभियुक्त डोरीगंज थाना क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में था फरार

गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू कुमार डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में की गयी है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम रही मौजूद

वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की गयी छापेमारी में डोरीगंज थानाध्यक्ष के साथ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. सारण पुलिस की ओर से फरार और वांटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >