सारण से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra NH-19 illegal parking: छपरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े करीब 50 वाहनों को हटाया. प्रशासन का कहना है कि यातायात बाधित करने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
NH-19 पर कहां चलाया गया विशेष अभियान?
सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के झंगा चौक, डोरीगंज से मेथवलिया चौक तक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क के राइट ऑफ वे में हो रही अवैध पार्किंग को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था.
कार्रवाई के दौरान कितने वाहन हटाए गए?
जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े लगभग 50 वाहनों को हटाया. इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की गई.
अवैध पार्किंग प्रशासन के लिए चिंता का विषय क्यों बनी?
प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होता है. इसके अलावा दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है. इसी वजह से सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सारण में 3 महीने में 24 मौतें, सड़क किनारे खड़े ट्रक बन रहे काल, आंकड़ें कर देंगे हैरान, आखिर कब जागेगा सिस्टम?
जिलाधिकारी ने क्या निर्देश दिए हैं?
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नियमित जांच और कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है.
वाहन मालिकों और संचालकों से क्या अपील की गई?
जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों और आम नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि सड़क की भूमि और राइट ऑफ वे का अतिक्रमण या अवैध उपयोग न करें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे.
आगे क्या होगा?
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: सारण पुलिस ने 24 घंटे में 34 अपराधियों को किया गिरफ्तार, शराब-मोबाइल और ATM कार्ड बरामद
