छपरा में शादी का कार्ड बांटने निकले दंपति सड़क हादसे के शिकार, पत्नी की मौत, मातम में बदली खुशियां

Chapra News: छपरा-आरा फोरलेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी का निमंत्रण देने जा रही महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Chapra News: (छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)
छपरा-आरा फोरलेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी का निमंत्रण देने जा रही महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने जा रहे थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

शादी की तैयारी के बीच मातम में बदली खुशियां

मृतका की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के बिन टोला निवासी सुनील बिन की पत्नी उमरावती देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि परिवार में जून माह में शादी तय थी, जिसके निमंत्रण पत्र बांटने के लिए दंपती अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार सुनील बिन अपनी पत्नी उमरावती देवी और देवर शिव शंकर बिन के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरा के दयाल चौक स्थित अपने मामा के घर शादी का कार्ड देने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

पीछे से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जाता है कि बाइक सवार सड़क के किनारे-किनारे जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उमरावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे सुनील बिन और उनके भाई शिव शंकर बिन गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है, लेकिन महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुटी

घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है. वहीं दोपहर तक अस्पताल में डोरीगंज थाना पुलिस के नहीं पहुंचने की चर्चा रही. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि उन्हें घटना की प्रारंभिक जानकारी नहीं थी, लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: सारण में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी, चाय दुकान तोड़ी, भारी बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >