Saran News : 14 सितंबर को उपमुख्यमंत्री करेंगे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन

आगामी 14 सितंबर रविवार को दाऊदपूर महाराणा फाउंडेशन के द्वारा वीर शिरोमणी महाराण प्रताप के मिस्रधातु से निर्मित भव्य एवं विशाल अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया है.

दाउदपुर(मांझी). आगामी 14 सितंबर रविवार को दाऊदपूर महाराणा फाउंडेशन के द्वारा वीर शिरोमणी महाराण प्रताप के मिस्रधातु से निर्मित भव्य एवं विशाल अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया है. उक्त कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह करेंगे. वही मुख्य अतिथि के रूप में आनंद मोहन पूर्व सांसद होंगे. कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि कृष्ण कुमार सिंह, मंटू, मंत्री, बिहार सरकार. चेतन आनंद, विधायक, महिपाल सिंह मकराना, शेर सिंह राणा, आदि भी उपस्थित होंगे वही अनावरण कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति गौतम सिंह, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार, रणधीर सिंह पूर्व विधायक, छपरा, धूमल सिंह, पूर्व विधायक, एकमा. आदि गणमान्य उपस्थित रहेंगे. उक्त आसय की जानकारी वीर महाराणा फाउंडेशन, दाऊदपूर के प्रकाश कुमार सिंह झुन्नू ने दिया, फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह गुड्डू. सचिव, अनिल कुमार सिंह, सदस्य महेश सिंह, छोटन सिंह, मनीष सिंह, प्रशांत सिंह, मनिकांत सिंह, मुन्ना सिंह. व अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >