गंडक नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

चैती छठ पूजा के अंतिम दिन दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान दादी और मां के आखों के सामने डूबा किशोर, गंडक नदी में ज्यादा पानी की बहाव होने के कारण डूबा.

मकेर. गंडक नदी में सोमवार को किशोर के डूबने के 24 घंटे बाद शव गंडक नदी के रेवा घाट से पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव गंडक से बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक किशोर मकेर थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव निवासी अखिलेश राय का 13 वर्षीय पुत्र दिपांशु कुमार बताया जाता है. मालूम हो कि छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को दोस्तों के साथ स्नान करने के क्रम में दादी और माता के आखों के सामने डूबने लगा. बच्चा को बचाने में ग्रामीण के द्वारा काफी प्रयास किया गया, लेकिन गंडक नदी में ज्यादा पानी की बहाव होने के कारण किशोर डूब गया था. बीडीओ रीतिका सहाय, सीओ निर्मला कुमारी, थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशिरंजन पहुंच घटना की जानकारी ली. परिजनों की मांग पर एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया था. जिसके द्वारा काफी प्रयास किया गया. लेकिन सोमवार की शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था. मंगलवार को गंडक नदी में शव होने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर रेवा घाट के गंडक नदी से शव को बरामद किया. शव होने की सूचना पर राजद नेता अजय व ग्रामीण के साथ परिजन रेवा घाट पहुंच शव का पहचान किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >