सारण : एक साल पहले जिस जगह हुई थी भाई की मौत, उसी जगह गई हादसे में दूसरे भाई की भी गई जान

Saran Accident News : सारण के एकमा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बुजुर्ग की मौत उसी सड़क पर हुई जहाँ एक साल पहले उनके भाई की भी हादसे में जान गई थी. यह घटना स्थानीय लोगों को झकझोर रही है.

Saran Accident News : सारण के एकमा में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. एकमा-मांझी-बरौली पथ पर यशोदा भारत गैस एजेंसी के समीप सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एकमा सीएचसी से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है.

नोट: फोटो नंबर 24 सीएचपी 19,20 है कैप्सन होगा-घटना स्थल पर जांच करती पुलिस,मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

शौच के लिए घर से निकले थे बुजुर्ग

एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 निवासी पान मोहब्बत सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे रोज की तरह घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार वह राम-जानकी मंदिर के समीप पुराने पोखरा की ओर शौच के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एकमा-मांझी-बरौली पथ पर उनके साथ हादसा हो गया.

सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर

यशोदा भारत गैस एजेंसी के समीप सड़क पार करने के दौरान मांझी की ओर से आ रही बाइक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. बताया गया कि बाइक पर चार युवक सवार थे और वे पूजा करने के लिए बाबा महेंद्रनाथ धाम की ओर जा रहे थे. टक्कर लगने के बाद पान मोहब्बत गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. बाइक सवार युवकों की मदद से घायल बुजुर्ग को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मयंक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

छपरा पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

परिजनों के अनुसार, घायल बुजुर्ग को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बुजुर्ग के पीछे रह गया पूरा परिवार

मृतक पान मोहब्बत अपने पीछे पत्नी खुर्शीदा खातून और तीन पुत्र तथा तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं. अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी परिजनों के प्रति संवेदना जताई.

एक साल पहले इसी जगह भाई की भी हुई थी मौत

ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर करीब एक साल पहले भी दर्दनाक हादसा हुआ था. उसी जगह पान मोहब्बत के छोटे भाई अजीज मियां की भी अहले सुबह ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. एक साल के भीतर एक ही परिवार के दो भाइयों की इसी इलाके में सड़क हादसे में मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है.

Also Read : सारण के इस गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे, एनएच-722 पर हाइवा की टक्कर में गई थी जान, गांव में पसरा मातम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >