saran news : एकमा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

saran news : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एकमा चट्टी के पारसा मोड़ के समीप हुआ हादसा

saran news : एकमा. छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एकमा चट्टी के पारसा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक बीरेंद्र साह की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकर छपरा गांव निवासी स्व कमल साह के पुत्र थे, जो अपनी ससुराल भुइली गांव में साली के तिलक समारोह में शामिल होने आये थे. उनकी शादी भुइली गांव निवासी राजेश साह की पुत्री आरती देवी के साथ हुई थी. बताया जाता है कि वह एकमा बाजार में अपनी बाइक की मरम्मत कराकर लौट रहे थे, तभी छपरा से सीवान की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया. परिजनों के अनुसार मृतक का चार माह का पुत्र भी है. घटना के बाद परिवार व ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया और रो-रोकर सभी का बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >