Bihar News: सारण में सरयू नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया के समीप सरयू नदी के छाड़न में नहाने गए चार लड़कों में से दो लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.

Bihar News: सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया के समीप सरयू नदी के छाड़न में नहाने गए चार लड़कों में से दो लड़कों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. दो युवकों के डूबने की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया तथा नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. परिजनों के रुदन क्रन्दन व चीत्कार से वहां का माहौल गमगीन हो गया. घटना रविवार की है.

सरयू नदी में नहाने के दौरान दो युवकों को एक साथ डूबने की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार राम राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए. पुलिस तथा राजस्व कर्मचारी मुन्ना कुमार की देख-रेख में स्थानीय गोताखोरों नें घटना के लगभग ढाई घंटे बाद दोनों के शवों को ढूंढ निकाला. बाद में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

Also Read: पटना में बकरी चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध करने पर चाचा को मारी गोली, भतीजे की हार्ट अटैक से मौत…

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान फतेहपुर सरैया गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी का एकलौता पुत्र 18 वर्षीय रोहित कुमार चौधरी तथा सकलदेव चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार चौधरी के रूप में की गई है. अंकित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. मौके पर राजस्व कर्मचारी मुन्ना कुमार के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे.

घर का इकलौता चिराग था रोहित

नदी में नहाने के दौरान डूबे युवको में रोहित कुमार घर का इकलौता पुत्र था. डूबने से घर का चिराग बुझ गया. मृतक पंजाब में काम करता था. रक्षाबंधन पर वह पंजाब से घर आया था. रोहित की मां एक बात कह कर बेहोश हो जा रही थी. हे भगवान हम केकर का बिगड़ले रहनी ह की इ सजा देहले ह. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

जुम्मे की नमाज ब्रेक पर आमने-सामने हिमंता-तेजस्वी, JDU-LJP ने भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >