Bihar News: शराब पार्टी के आरोप में सारण के दारोगा सस्पेंड, मोबाइल स्विच ऑफ कर ड्यूटी से हैं गायब

Bihar News: सारण जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने के आरोप में जनता बाजार थाने के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन पर निजी आवास में शराब पार्टी आयोजित करने और ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है. मामले की जांच शुरू हो गई है.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, उन्हीं में से एक पुलिस अधिकारी पर खुद इस कानून के उल्लंघन का आरोप लगा है. सारण जिले के जनता बाजार थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को शराब पार्टी आयोजित करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी छापेमारी

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद कुमार के दयालपुर रोड स्थित निजी आवास पर शराब पार्टी चल रही है. सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई, तो मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. ये सभी अरविंद कुमार के ही गांव के निवासी हैं. ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर इन सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

29 जून से है फरार, मोबाईल भी स्विच ऑफ

चौंकाने वाली बात यह रही कि छापेमारी के समय अरविंद कुमार वहां मौजूद नहीं थे. वह 29 जून की सुबह से ही लापता हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अरविंद कुमार को बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

एसपी ने दिए जांच के आदेश

एसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं और अवर निरीक्षक से सात दिनों के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है. प्रथम दृष्टया मामला शराबबंदी कानून की अवहेलना और कर्तव्य में लापरवाही का प्रतीत होता है. इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां कानून के रक्षक ही खुद कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं.

Also Read: बिहार में 4 करोड़ वोटरों को नहीं देने होंगे दस्तावेज, चुनाव आयोग इन लोगों से मांगेगा प्रमाण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >