विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का हुआ आयोजन

शहर के प्रेक्षा गृह के प्रांगण में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया.

छपरा. शहर के प्रेक्षा गृह के प्रांगण में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता निकिता सिंह जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में रागिनी देवी, उप महापौर, डॉ हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, सीपीएस छपरा उपस्थित रहे. निर्णायक के रुप में एके मिश्रा सेवानिवृत, सिनियर मैनेजर ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक, वरिष्ठ पत्रकार अमृतेश कुमार, डॉ राजमोहन शर्मा व्याख्याता राजनीति शास्त्र जगदम महाविद्यालय, डॉ अनिता कुमारी व्याख्याता इतिहास विभाग राम जयपाल महाविद्यालय, डॉ बिंदी कुमारी उपस्थित रही. मंच संचालन मनोनीत कुमारी ने किया. निर्णायक मंडल द्वारा युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता का अंक प्रदान किया गया. मार्ग निर्देशिका के अनुसार प्रथम उमहानी खातून, द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार, तृतीय शिवांगी शुक्ला, चतुर्थ रौशन कुमार गिरि तथा पंचम स्थान आफरिन रजा ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में कुल 20 युवा प्रतिभागियो ने सहभागिता किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत छपरा स्वयंसेवक करण कुमार, विकास कुमार सिंह, कुणाल कुमार, सुष्मिता कुमारी, प्रीति कुमारी, जयप्रकाश सिंह, विवेक कुमार दीपेंद्र कुमार एवं अन्य स्वयंसेवकों में अहम भूमिका रही. उक्त अवसर पर सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा भारत का भविष्य है अतः उन्हें अपने इतिहास से भी अनभिज्ञ नहीं रहना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन सरिता शर्मा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >