रिविलगंज में क्रिकेट मैच में बैजुटोला वैरियर ने समसुद्दीनपुर ब्लास्टर को हराया

क्रिकेट मैच में बैजुटोला वैरियर टिम ने समसुद्दीनपुर ब्लास्टर टिम को हराकर मैच पर कब्जा जमा लिया.

रिविलगंज. सेमरिया श्रीनाथ बाबा मंदिर के खेल मैदान में आइपीएल के तर्ज पर आयोजित क्रिकेट मैच में बैजुटोला वैरियर टिम ने समसुद्दीनपुर ब्लास्टर टिम को हराकर मैच पर कब्जा जमा लिया. बैजुटोला वैरियर टिम ने टांस जीतकर समसुद्दीनपुर ब्लास्टर को बैटिंग करने के लिए दे दिया. समसुद्दीनपुर ब्लास्टर टिम ने 10 ओवर में 136 रनों की पारी खेली, वही लक्ष्य का पीछा करते हुए बैजुटोला वैरियर टिम ने छह विकेट से 137 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमा लिया. जिसमें बैजुटोला वैरियर टिम के खिलाड़ी अजीत चौधरी ने अर्धशतक 55 रनों का शानदार पारी खेली, जिन्हें 17 सौ रुपया का पुरस्कार और गुलदस्ता देकर अतिथि ने सम्मानित किया. वही दूसरा मैच टेकनीवास टाइगर और सिताब दियारा पैंथर टीम के बीच खेला गया. इस दौरान बीएल वैरियर टिम के कोच समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह मुन्ना और पूर्व खिलाड़ी अरविंद गिरि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत हर होती रहती है, इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है और अत्यधिक खुश होने की भी नहीं. बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है. इस मौके पर कप्तान मुन्ना सिंह, दारा सिंह, शकर राय, सुनील राय सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >