Saran News : जिले के 4.30 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजी गयी 46.71 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सारण जिला के 429602 लाभार्थियों के खाते में अगस्त माह की पेंशन की राशि डाल दी.

छपरा. सारण के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को अब पेंशन के लिए टेंशन पालने की जरूरत नहीं. अब हर महीने के 10 तारीख को खाते में आ जायेगी पेंशन की राशि. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सारण जिला के 429602 लाभार्थियों के खाते में अगस्त माह की पेंशन की राशि डाल दी. डीबीटी के माध्यम से सभी पेंशनधारियों के लिए 48.15 करोड़ रुपए प्राप्त हुए. पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया था. जिला में जिला, प्रखंड व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सभी जगह पेंशन योजना के लाभार्थी मौजूद थे. जिलास्तरीय कार्यक्रम समाहरणालय, सभागार छपरा में आयोजित किया गया था. जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं लगभग 80 की संख्या में विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने जैसे ही बटन दबाया खाते में आ गयी राशि, पेंशनधारियों के खिल गये चेहरे

मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाते ही पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में अन्तरित हो गयी. फिर क्या था पेंशनधारियों के चेहरे पर चमक आ गयी और वह काफी खुश हो गये. खाता में पैसा प्राप्त होने का मैसेज भी लाभार्थियों के मोबाइल पर प्राप्त हुआ. उपस्थित सभी लाभार्थी काफी खुश एवं संतुष्ट दिखे.

400 की जगह हर माह मिल रहा 1100

पेंशनधारियों ने पेंशन की राशि 400 प्रतिमाह से 1100 प्रतिमाह किये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. सारण जिला में बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 42928 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 7695 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 129482 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18037 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 38551 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 192909 लाभार्थी इससे लाभान्वित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >