Amanour Police Station Head Hemant Kumar: अमनौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुअनि हेमंत कुमार के मामले में सारण पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है. सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी संशोधित जानकारी के अनुसार हेमंत कुमार को निलंबित नहीं किया गया है. पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में गलती से उनके निलंबन की कार्रवाई का उल्लेख हो गया था.
सारण पुलिस के अनुसार, कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के विरुद्ध केवल विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है. विभागीय कार्यवाही लंबित रहने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से अमनौर थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है.
पुलिस केंद्र, सारण भेजे गये हेमंत कुमार
विभागीय कार्रवाई के लंबित रहने के दौरान हेमंत कुमार को अमनौर थानाध्यक्ष के पद पर नहीं रखा गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर पुलिस केंद्र, सारण वापस भेज दिया गया है.
पुलिस कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई निलंबन नहीं, बल्कि विभागीय कार्यवाही लंबित रहने के कारण पद से हटाने की कार्रवाई है.
पूर्व की प्रेस विज्ञप्ति में हुई थी गलती
सारण पुलिस ने बताया कि पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में त्रुटिवश हेमंत कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का उल्लेख हो गया था. इसी आधार पर अमनौर थानाध्यक्ष के निलंबन की खबरें प्रसारित हुई थीं.
अब सारण पुलिस ने पूर्व की प्रेस विज्ञप्ति को संशोधित करते हुए स्पष्ट किया है कि हेमंत कुमार को निलंबित नहीं किया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है और इसी के चलते उन्हें अमनौर थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है.
पुलिस ने संशोधित जानकारी को माना अंतिम अपडेट
सारण पुलिस ने लोगों और मीडिया से पूर्व की विज्ञप्ति के आधार पर प्रसारित खबरों को संशोधित जानकारी के अनुसार समझने का आग्रह किया है. पुलिस कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूर्व की विज्ञप्ति में निलंबन से संबंधित उल्लेख को संशोधित माना जाये.
इस मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया लंबित है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
