सारण: अमनौर में भाजपा नेता के भाई को मारी तीन गोलियां, पीएमसीएच रेफर

सारण जिले के अमनौर में भाजपा नेता के भाई को गोली मार दी गई. रसूलपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तीन गोलियां दागीं, जिससे बजरंग प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए.

BJP leader brother attacked: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई बजरंग प्रसाद सोनी को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. गंभीर हालत में घायल बजरंग को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद पीएमसीएच पटना रेफर. कर दिया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में परिजन बजरंग को लेकर पटना रवाना हुए. सूचना पर मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार दास और अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया.

पुलिस पदाधिकारी मौके पर जानकारी लेते हुए

पुलिस ने घटना के समय बजरंग के साथ मौजूद जितेंद्र कुमार सोनी के 13 वर्षीय पुत्र शोभित राज से पूछताछ की. परिजनों ने बताया कि बजरंग प्रसाद सोनी दुकान बंद कर अपने भतीजे शोभित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर मध्य विद्यालय के पास शाम करीब 7 बजे. बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. गोली गर्दन और पीठ में लगी है. गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र और बजरंग का पिछले साल आपसी पाटीदारों से जमीनी विवाद चल रहा था. दिसंबर 2025 में इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें जितेंद्र और बजरंग गंभीर रूप से घायल हुए थे. बताया जा रहा है कि उक्त मामले के आरोपी 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे. हालांकि घटना को लेकर अभी कोई भी खुलकर कुछ बोलने से इनकार कर रहा है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है .अपराधियों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारीकी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >