पंकज राय हत्याकांड में 10 नामजद, तीन गिरफ्तार; छपरा के चर्चित वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर केस का था गवाह

Advocate father son Murder case : छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चर्चित गवाह हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

Advocate father son Murder case : (हरिप्रकाश मिश्रा) छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चर्चित गवाह हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस कॉल डिटेल, एफएसएल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गवाह हत्याकांड में 10 लोगों के खिलाफ FIR

मृतक पंकज राय के चचेरे भाई पुरुषोत्तम कुमार के आवेदन पर पुलिस ने 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी में मेथवलिया गांव निवासी संजय राय, विजय राय, राघव राय, अमरजीत राय, गोलू राय, सुनील राय, जितेंद्र राय समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपी मृतक के पट्टीदार बताए गए हैं. आवेदन में पुराने विवाद और सुनियोजित हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया गया है.

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात मेथवलिया गांव से संजय राय, विजय राय और अमरजीत राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

डबल मर्डर केस का मुख्य गवाह था पंकज राय

पंकज राय अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके पुत्र की 12 जून 2024 को हुई चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य प्रत्यक्षदर्शी गवाह था. उसकी एक जुलाई को अदालत में गवाही होनी थी, लेकिन गवाही से दो दिन पहले रविवार रात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.

डबल मर्डर केस का आरोपी विजय राय फिर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय राय अधिवक्ता और उनके पुत्र की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है. अब गवाह पंकज राय की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आने के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया है.

परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले से आशंका थी कि गवाह होने के कारण पंकज राय पर हमला हो सकता है. इस संबंध में उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को भी जानकारी दी थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने के कारण यह घटना हो गई.

कॉल डिटेल, FSL रिपोर्ट और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है. कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

Also Read : सीवान के सरकारी स्कूलों में ‘स्वागत सप्ताह’ की शुरुआत, पुष्पवर्षा और मिठाई से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >