वीर अब्दुल हमीद की शहादत को समरेंद्र बहादुर सिंह ने किया नमन, बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

1965 युद्ध के महानायक वीर अब्दुल हमीद को शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने नमन किया। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की वीरता और शहादत को सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने नमन किया. उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा.

दुश्मन के टैंकों का किया था बहादुरी से मुकाबला

समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने विषम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों का मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका जीवन देश की रक्षा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है.

उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद जैसे वीर सपूतों की शौर्यगाथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना जागृत करती है. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता. उनकी वीरता और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे.

कार्यक्रम में कई शिक्षक रहे मौजूद

इस मौके पर शिक्षक नेता जलालुद्दीन साहब, संजय यादव, सत्यनारायण साह, विनोद राय, हवलदार मांझी, अनुज यादव, इंद्रजीत महतो, निजाम अहमद, रणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, पिंटू रंजन, सुभाष द्विवेदी, महेश बाबू चौधरी, अशोक यादव, एहसान अंसारी, मंटू मिश्रा, विनायक यादव, अनिल दास, सूर्यदेव सिंह, रविंद्र ठाकुर, राहुल कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >