काली माता मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के भागवतपुर कहार टोली में नवनिर्मित काली माता की मंदिर में स्थापित मूर्ति में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश सह शोभायात्रा निकली.

तरैया. प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के भागवतपुर कहार टोली में नवनिर्मित काली माता की मंदिर में स्थापित मूर्ति में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश सह शोभायात्रा निकली. ग्रामीणों के सहयोग नवनिर्मित मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा के साथ पूजन का कार्य प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा यज्ञस्थल से बैंड बाजे के साथ निकली जो विभिन्न गांवों के भ्रमण करते हुए नंदनपुर डबरा नदी छठघाट पहुंची. जहां शास्त्री सुमन पाठक व वाराणसी से आये दिव्यांशी मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी की गयी. कलशयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं,युवतियां व श्रद्धालु शामिल थे. आयोजक ने बताया कि कलशयात्रा के पश्चात शनिवार को वैदिक पूजन होगा. उसके पश्चात 25 मार्च को काली माता के मूर्ति में प्राणप्रतिष्ठा के साथ 48 घंटे का अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा. 27 मार्च को कन्या पूजन तथा 28 मार्च को ग्रामीण पूजन तथा देवी जागरण का आयोजन किया है. कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में हुल्लास सिंह, मंदिर के पुजारी आकाश कुमार, रविन्द्र सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, डॉ. रंजय सिंह, शैलेश सोनी, दीप नारायण महतो,रामदत्त महतो,जयनाथ प्रसाद, रामबालक राय समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >