सारण तटबंध पर बनेगा डबल लेन पथ, निर्माण कार्य का डीएम ने लिया जायजा

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत सारण तटबंध के 40वें किमी से 80वें किमी तक प्रस्तावित डबल लेन पथ निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया.

छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत सारण तटबंध के 40वें किमी से 80वें किमी तक प्रस्तावित डबल लेन पथ निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण रेवाघाट से लेकर बाघाकोल पंचायत तक अवस्थित तटबंध क्षेत्र में किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डबल लेन पथ के दायरे में आने वाले सभी पेड़ों के नियमानुसार निष्पादन के लिए अविलंब प्रतिवेदन एवं प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को उपलब्ध कराएं. इसके साथ ही डबल लेन पथ निर्माण के अंतर्गत आने वाले कुल 1136 विद्युत पोलों को हटाने के लिए कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छपरा को शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर संबंधित कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल को यह भी निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए तटबंध पर डबल लेन पथ निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूरा कराना सुनिश्चित करें. निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष मकेर तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल सारण अपने सहायक एवं कनीय अभियंताओं के साथ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >