तरैया में मिठाई दुकान में छापेमारी कर बाल श्रमिक को कराया मुक्त

बाल मजदूरी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने तरैया बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में छापेमारी एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया.

तरैया. बाल मजदूरी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने तरैया बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में छापेमारी एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया. छापेमारी की भनक लगते ही अन्य दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से छोटे बच्चे यानी मजदूरों को हटा दिये. जिला श्रम विभाग के निर्देश पर गठित एक संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी किया गया. छापेमारी टीम में मुख्य रूप से तरैया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सत्यवान कुमार, मढ़ौरा के प्रवर्तन पदाधिकारी जाहिर अंसारी, मसरख के प्रवर्तन पदाधिकारी प्रभात वत्स शामिल थे. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सत्यवान कुमार ने बताया कि तरैया के सागर स्वीट्स हाउस के संचालक के प्रतिष्ठान पर यह छापेमारी हुई. जहां से तरैया के रहने वाले एक 13 वर्ष के बच्चे को मुक्त कराये गये. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत दुकान मालिक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया की जायेगी. मुक्त कराये गये बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश आगे की पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >