70th BPSC Result : (मोहम्मद यूसुफ) सारण प्रखंड के पचलख पंचायत की बहू अर्चना कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर परिवार और पूरे सारण जिले का नाम रोशन किया है. बीपीएससी परीक्षा में उन्हें 1909वीं रैंक प्राप्त हुई है.
सप्लाई इंस्पेक्टर बनकर बढ़ाया परिवार और जिले का गौरव
अर्चना कुमारी पचलख पंचायत के पूर्व सरपंच, वर्तमान बीडीसी एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
Saran News : मेहनत और आत्मविश्वास का मिला फल
अर्चना की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
हरेंद्र सिंह बोले- पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण
पूर्व सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्चना की मेहनत और समर्पण ने आज पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है.
BPSC Success Story: छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने अर्चना कुमारी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से खासकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी.
पूरे पंचायत में खुशी का माहौल
अर्चना कुमारी की सफलता के बाद पचलख पंचायत सहित पूरे सारण जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. लोग इसे क्षेत्र की बेटियों और बहुओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं.
