saran news : राज्यस्तरीय शिविर के लिए जेपीयू के 16 छात्रों का हुआ चयन

saran news : गणतंत्र दिवस प्री परेड के लिए जेपीयू से छात्र-छात्राएं चयनित

छपरा. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों के चयन के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मंगलवार को चयन शिविर का आयोजन किया गया. चयन शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने किया. इस चयन शिविर में विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार के अंगीभूत, संबद्ध तथा बीएड महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया. चयन शिविर में सबसे पहले महाविद्यालय से आये स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने दौड़ में भाग लिया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने परेड में भाग लिया. इसके बाद विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में स्वयंसेवकों ने गायन, वादन, नृत्य, संगीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया. चयन शिविर में कुल सोलह 16 कैडेटों का चयन हुआ, जिसमें आठ छात्र तथा आठ छात्राएं शामिल हैं. चयनित छात्र-छात्राएं आगामी 13 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय चयन शिविर में शामिल होंगे. जयप्रकाश विश्विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो हरिश्चंद्र ने कुलपति एवं चयन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >