प्रशासन ने मतदाता सूची प्रकाशन को ले की बैठक

छपरा (सदर) : जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों व विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर डीडीसी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्वाचन सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव […]

छपरा (सदर) : जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों व विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर डीडीसी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्वाचन सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे. डीडीसी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है.

इसका उद्देश्य मतदाताओं को पंजीकरण, लिंग अनुपात बढ़ाना, दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण एवं मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जाना है. मतदाताओं को प्रकाशित प्रारूप पर पंद्रह जनवरी दावा आपत्ति देने का अवसर दिया गया है.
जबकि 27 जनवरी तक दावा आपत्ति का निष्पादन किया जायेगा. सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. डीडीसी ने यह भी कहा कि इच्छुक आवेदक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह, नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात व सुधार के लिए प्रपत्र आठ में आवेदन कर सकते है.
उन्हें राजनीतिक दलों के सदस्यों से मतदाता सूची के प्रारूप में किसी भी प्रकार की कमी महसूस होने पर सूचना देने की अपील की, जिससे सुधार किया जा सके. उन्होंने इस कार्यक्रम में बीएलओ व बीएलए की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.
बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन, जदयू के महासचिव काजीन रजा रिजवी के अलावा लोजपा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, सीपीआइ, कांग्रेस, एनसीपी के प्रतिनिधि समेत अपर समाहर्ता विभागीय जांच भरत भूषण, सदर डीसीएलआर संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रौशन अली, डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >