लगातार दूसरे दिन मंडल कारा में छापेमारी

छपरा (सदर) : जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मंडल कारा छपरा में लगातार दूसरे दिन सोमवार को छापेमारी की. डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने कारा में लगातार एक घंटा तक छापेमारी की. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जेल के […]

छपरा (सदर) : जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मंडल कारा छपरा में लगातार दूसरे दिन सोमवार को छापेमारी की. डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने कारा में लगातार एक घंटा तक छापेमारी की.

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जेल के विभिन्न वार्डों में तलाशी की गयी परंतु, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. लगातार दूसरी बार छापेमारी से एक ओर जहां बंदियों में हड़कंप देखा गया, वहीं जेल कर्मियों एवं आम लोगों में चर्चाएं रहीं. छापेमारी के दौरान पदाधिकारियों व जवानों ने विभिन्न अलग-अलग वार्डों में जाकर तलाशी ली.
यही नहीं पदाधिकारियों व जवानों की टीम कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल तथा किचेन आदि का भी अवलोकन किया. इस दौरान सदर के प्रभारी एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह आदि पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. मालूम हो कि रविवार को भी दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >