युवक के हत्या मामले में प्राथमिकी

गड़खा : थाना क्षेत्र के सलहा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की चाकू व गंड़ासी से हमला कर हत्या कर देने के बाद मृतक की पत्नी ने एक शिक्षिका समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रमिला कुंवर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार […]

गड़खा : थाना क्षेत्र के सलहा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की चाकू व गंड़ासी से हमला कर हत्या कर देने के बाद मृतक की पत्नी ने एक शिक्षिका समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रमिला कुंवर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला पेशे से शिक्षिका है. वहीं कुसुम देवी व उमरावती देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं नामजद तीन अभियुक्त अब भी फरार हैं.

पुलिस तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सलहा गांव निवासी मृतक 32 वर्षीय महेंद्र राय की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा है कि सोमवार की संध्या उनके पति महेंद्र राय उसी गांव के रवींद्र राय के बागीचा होते हुए घर आ रहे थे.
जैसे ही रवींद्र राय के बागीचे के पास पहुंचे, तो रवींद्र राय, सुगंध राय, रोहित राय, प्रमिला कुंवर, कुसुम देवी, रघुनाथ राय की पत्नी सभी सलहा गांव निवासी ने एक होकर पति महेंद्र राय को रोक गाली-गलौज करने लगे. मना किया तो रवींद्र राय ने महेंद्र के ऊपर चाकू से पेट में वार किया. रोहित राय हाथ में लिये गंड़ासी से गर्दन पर वार किया. सुगंध राय, कुसुम देवी ने फरसे से महेंद्र के ऊपर वार किया. साथ ही प्रमिला कुंवर और रघुनाथ राय की पत्नी ने तलवार से पेट में वार कर लहूलुहान कर दिया.
बुरी तरह घायल महेंद्र खून से लथपथ वहीं गिर कर कराहने लगा. जब उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने शोर-शराबा किया, तो कुछ लोग इकट्ठे हो गये और खून से लथपथ महेंद्र को गड़खा अस्पताल इलाज के लिए ले गये. वहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल छपरा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को मृतक के घर भेजा.
साथ ही मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट की गयी और पहले से ही जान से मारने की प्लानिंग थी. जैसे ही महेंद्र का शव उसके गांव सलहा पहुंचा, चारों तरफ चीख-पुकार गूंजने लगी. इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, मां सुकेसरी देवी, पिता रामसागर राय, पुत्री रुचि, ब्यूटी, पुत्र मोहित सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बना हुआ है.
थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि इस घटना में मृतक की पत्नी द्वारा छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. इसमें एक नामजद अभियुक्त प्रमिला कुंवर हैं, जो पेशे से शिक्षिका हैं. उन्हें मीठेपुर गांव से गिरफ्तार किया गया. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >