डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय टोला निवासी वीरेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार की मौत बुधवार की रात दिघवारा ईदगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हो गयी. इस घटना में उसका दोस्त डुमरी मुकुंद राय के टोला निवासी अमर राय का 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
शव पहुंचते ही संजीत के घर पसरा मातम
डोरीगंज (छपरा) : डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय टोला निवासी वीरेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार की मौत बुधवार की रात दिघवारा ईदगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हो गयी. इस घटना में उसका दोस्त डुमरी मुकुंद राय के टोला निवासी अमर राय का 16 वर्षीय पुत्र सोनू […]

बताया जाता है कि संजीत बुधवार की देर शाम अपने दोस्त सोनू को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल शीतलपुर जा रहा था तभी सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक से दिघवारा ईदगाह के समीप आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में संजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व उसका साथी सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.
गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद संजीत का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. आस-पड़ोस के लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाते व बार-बार संभालते हुए नजर आये. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीत दो भाइयों एवं दो बहनों में सबसे छोटा था. चारों भाई बहनों की शादी हो चुकी है. संजीत की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी. उसकी मौत ने परिवार को सड़क पर ला दिया है. पिता के साथ वह भी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.