छपरा (सदर) : 13 अप्रैल को रामनवमी के मद्देनजर चिह्नित 125 संवेदनशील स्थान पर डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरकिशोर राय ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया है. जारी आदेश में दोनों पदाधिकारियों ने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने निर्धारित स्थल पर सुबह छह बजे पहुंचने का जहां निर्देश दिया है. वहीं यह भी कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही करने वाले को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जायेगा.
रामनवमी को ले 125 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात
छपरा (सदर) : 13 अप्रैल को रामनवमी के मद्देनजर चिह्नित 125 संवेदनशील स्थान पर डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरकिशोर राय ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया है. जारी आदेश में दोनों पदाधिकारियों ने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने निर्धारित स्थल पर सुबह छह बजे पहुंचने का जहां निर्देश दिया है. […]

रामनवमी को ले 125 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात
वहीं डीएम ने तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने स्तर से विधि व्यवस्था के मद्देनजर विशेष चौकसी बरतने का जहां निर्देश दिया है. वहीं विभिन्न पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में बिना लाइसेंस के रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं होगी.
सदर अनुमंडल क्षेत्र में रहेगी धारा 144 लागू
वहीं विधि व्यवस्था के मद्देनजर सदर अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू करते हुए सबों से रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील डीएम और एसपी ने आम लोगों से की है. मालूम हो कि रामनवमी को लेकर शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की खासकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर है जहां पूर्व में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की घटनाएं हुई हैं.