इसुआपुर : चांदपुरा गांव की जेहरा खातून की पिछले शनिवार को जलकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को कब्र की खुदाई की गयी. कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट के रूप में इसुआपुर अंचल के सीओ अजय कुमार ठाकुर, इसुआपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह तथा सशस्त्र बलों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव को निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया.
कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया महिला का शव
इसुआपुर : चांदपुरा गांव की जेहरा खातून की पिछले शनिवार को जलकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को कब्र की खुदाई की गयी. कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट के रूप में इसुआपुर अंचल के सीओ अजय कुमार ठाकुर, इसुआपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह तथा सशस्त्र बलों की मौजूदगी में कब्र की […]

मालूम हो कि संदेहास्पद स्थिति में मौत के इस मामले में मृतका के भाई उसी गांव के जफरूद्दीन अहमद ने स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी.
इसमें मृतका के पति सगरूल हक, पतोहू लक्की बेगम, समधी नुरैन अली तथा उमर अली पर बहन को जला कर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था. इस कार्रवाई को देखने के लिए कब्रिस्तान के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. बताते चलें कि प्राथमिकी के बाद व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम मो इमाम खां ने कब्रिस्तान से शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का निर्देश दिया था.