सारण : सेंधमारी कर स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के नौतन में बुधवार की देर रात्रि सेंधमारी कर स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से लगभग दो लाख पंद्रह हजार रुपये के साथ दो लैपटॉप चोरी कर ली गयी. वहीं सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल युवक को पकड़ लिया है […]

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के नौतन में बुधवार की देर रात्रि सेंधमारी कर स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से लगभग दो लाख पंद्रह हजार रुपये के साथ दो लैपटॉप चोरी कर ली गयी. वहीं सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में शामिल युवक को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि घटना की सूचना ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक दीपक कुमार सिंह के द्वारा मिली जिसके बाद पुलिस चोरी की घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन शुरू की. बैंक के पंद्रह इंच मोटी दीवार को काटकर सेंधमारी करके चोरों द्वारा चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है.
बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जांच के दौरान चोर व चोरी करने वाले युवक की तस्वीर सामने आयी. उसका घर बैंक के पास ही था. बैंक के सामने युवक का मोबाइल व पान की दुकान है. घर में छापामारी के दौरान पुलिस को चोर के द्वारा सेंधमारी दौरान पहने गये जिंस पैंट जिसमें घटना की जगह की मिट्टी लगी थी बरामद हुई. साथ ही जिंस के पैंट में पेचकस बरामद हुआ.
पुलिस ने नौतन मठिया निवासी
बदरी मियां के 21 वर्षीय पुत्र हरसत मियां को गिरफ्तार किया है. बैंक में चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है.
नौतन के स्टेट बैंक शाखा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में नोट व सिक्के मिलाकर लगभग दो लाख पंद्रह हजार रुपये थे जिसमें गुरुवार को उपभोक्ताओं को राशि देना था रुपये लाने एवं ले जाने में जोखिम होने के कारण राशि बैंक में रखी गयी थी.
चोर के द्वारा बैंक में सेंधमारी करके कुल रुपये, दो लैपटॉप एवं पास बुक सहित अन्य आवश्यक कागजात चोरी कर लिये गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >