जिले में चार जगहों पर मापतौल विभाग करेगा पंजीयन

छपरा (सदर) : मापतौल विभाग के राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों की सुविधा के मद्देनजर पंजीयन सह सत्यापन शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसमें पीडीएस, पैक्स, व्यापार मंडल आदि का व्यवसाय करने वाले दुकानदार भी अन्य दुकानदारों के साथ अपने-अपने बाट एवं तराजू का सत्यापन एवं पंजीयन करायेंगे. सारण […]

छपरा (सदर) : मापतौल विभाग के राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों की सुविधा के मद्देनजर पंजीयन सह सत्यापन शिविर का आयोजन किया जायेगा.
इसमें पीडीएस, पैक्स, व्यापार मंडल आदि का व्यवसाय करने वाले दुकानदार भी अन्य दुकानदारों के साथ अपने-अपने बाट एवं तराजू का सत्यापन एवं पंजीयन करायेंगे.
सारण के मापतौल निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार 12 मार्च को सोनपुर स्थित मापतौल विभाग के कार्यालय परिसर में, 16 मार्च को सदर प्रखंड के एकमा में, 23 मार्च को मढ़ौरा अनुमंडल के सोनहो बाजार तथा 27 मार्च को छपरा सदर प्रखंड के डोरीगंज में शिविर का आयोजन कर बाट, तराजू, मीटर, लीटर आदि का सत्यापन एवं पंजीयन किया जायेगा. उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि जिनके पास मापतौल विभाग से पंजीयन का प्रमाणपत्र है.
वे अपने प्रमाणपत्र का प्रदर्शन मुख्य प्रतिष्ठान में करेंगे. वहीं वैसे दुकानदार जिन्होंने अबतक मापतौल विभाग से पंजीयन या तिथि समाप्त होने के बावजूद नवीनीकरण नहीं कराया है वे यदि इस तिथि को नवीनीकरण एवं पंजीयन के साथ सत्यापन का कार्य नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >