दुर्घटना में बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, एक घायल

मढ़ौरा (सारण) : शिल्हौरी गांव से दरियापुर के भूसी टोला बरात जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक की दरियापुर अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही वर एवं वधू पक्ष की खुशियां […]

मढ़ौरा (सारण) : शिल्हौरी गांव से दरियापुर के भूसी टोला बरात जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक की दरियापुर अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही वर एवं वधू पक्ष की खुशियां मातम में बदल गयीं. दूल्हा और उसके भाई अपने चचेरे भाई की मौत को सहन नहीं कर सके और बेहोश हो गये.

दोनों के इलाज के बाद आनन-फानन में किसी तरह शादी की रस्म अदायगी कर दुल्हन की विदाई की गयी. जानकारी के अनुसार, शिल्हौरी निवासी वीरा राय के पुत्र मिथुन कुमार कि बरात दरियापुर के भूसी टोला रविवार को जा रही थी. बरात में चचेरा भाई शिव कुमार और मौसेरा भाई विनोद कुमार बाइक से जा रहे थे. डेरनी बाजार के पास उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गयी. बाइक चला रहे विनोद कुमार एक तरफ गिर गया और पीछे बैठा शिव कुमार दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया.

खबर मिलने पर बराती पक्ष के लोगों ने दोनों को दरियापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डाॅक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, विनोद कुमार को पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा मिथुन कुमार और उसका भाई बेहोश हो गये. इलाज के बाद किसी तरह शादी की रस्म अदायगी कर दुल्हन को विदा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >