लौवां में अधेड़ की हत्या, मचा काेहराम

तरैया : थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा पंचायत के लौवां दलित बस्ती के एक अधेड़ व्यक्ति की प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या कर अधेड़ का शव एक किमी दूर स्थित पिपरा हनुमान मंदिर के समीप फेंका हुआ मिला है. मृतक की शिनाख्त लौवां गांव निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र […]

तरैया : थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा पंचायत के लौवां दलित बस्ती के एक अधेड़ व्यक्ति की प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या कर अधेड़ का शव एक किमी दूर स्थित पिपरा हनुमान मंदिर के समीप फेंका हुआ मिला है. मृतक की शिनाख्त लौवां गांव निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र राम के रूप में की गयी. मृतक के बड़े पुत्र रमेश राम ने बताया कि मेरे पिता बुधवार की शाम तरैया बाजार गये हुए थे. जो देर रात तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गयी. लेकिन कही कुछ पता नहीं लगा. रात्रि में भी खोजा गया. तबतक गुरुवार की सुबह राहगीरों व सुबह में शौच जाने वालों ने पिपरा हनुमान मंदिर के समीप मेरे पिता के शव को देखा. घर परिवार व गांव में हत्या की खबर सुनकर कोहराम मच गया. स्थानीय चौकीदार ने इसकी सूचना तरैया थाना पुलिस को दी गयी.

सूचना देने के पांच घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित महिलाओं ने अपशब्द बोलते हुए पुलिस की फजीहत की. पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के तीनों पुत्रों व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है. वहीं मृतक की पत्नी भी पूर्व में मर चुकी है. मृतक के पुत्र रमेश राम, विजय राम, संजय राम, पुत्री सुमन देवी, सुगी देवी पिता के शव से लिपट कर विलाप करते-करते बार-बार बेहोश हो जा रहे थे. मृतक के पुत्रों ने बताया की पिता की ऐसी निर्मम हत्या आखिर कौन किया. किसी से दुश्मनी भी नहीं थी. वह भी घर से काफी दूर सुनसान जगह पर शव मिला. वहीं आक्रोशित महिलाएं व पुरुषों ने पुलिस से जांच कर हत्यारे को पकड़े की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा है.
तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने अधेड़ की हत्या के मामले में कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है. जांचोपरांत यह बात सामने आयी है कि वह बाजार से घर लौटने के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गयी है और परिजनों द्वारा तरैया थाने में यूडी केश दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >