कार के धक्के से युवक घायल, आक्रोशित लोगों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त

बनियापुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दरवाजे पर खड़ी पिकअप को भी कार ने पीछे से धक्का मार क्षतिग्रस्त कर दिया. जख्मी को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज हेतु पीएचसी ले जाया गया, जहां […]

बनियापुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दरवाजे पर खड़ी पिकअप को भी कार ने पीछे से धक्का मार क्षतिग्रस्त कर दिया. जख्मी को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज हेतु पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया. घटना गत मंगलवार की रात्रि की बतायी जाती है.

मामले की प्राथमिकी घायल के भाई हरेंद्र कुमार ने बनियापुर थाने में दर्ज करायी है, जिसमें कार के चालक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी विपिन प्रसाद को नामजद कर तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रात्रि में अपने मकान के आगे चौकी बिछा रहे थे, तभी एनएच 101 पर छपरा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने मेरे भाई को धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर गये और उनका सिर फट गया. इसी बीच उनके पैर पर गाड़ी चढ़ गयी, जिससे पैर भी टूट गया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >