िजले में करेंट से तीन युवकों की गयी जान

छपरा : जिले के अलग-अलग स्थानों पर करेंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है. लोगों की सांत्वना परिजनों को ढाढ़स बंधाने में कोई काम नहीं आ रही थी. मालूम हो कि प्रशासनिक स्तर पर भी कई बार करेंट से बचने […]

छपरा : जिले के अलग-अलग स्थानों पर करेंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है. लोगों की सांत्वना परिजनों को ढाढ़स बंधाने में कोई काम नहीं आ रही थी. मालूम हो कि प्रशासनिक स्तर पर भी कई बार करेंट से बचने के लिए लोगों को जानकारियां दी जाती हैं. बावजूद इसके लोगाें की जरा-सी लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ जाती है. वहीं, हाईटेंशन तार के टूट कर गिरने की घटनाओं में विभागीय लापरवाही भी उजागर हाेती है. कई बार लोगों का रोष भी िवभाग पर फूट चुका है.
िबजली का तार गल कर जगदंबा पर गिरा, मौत
गड़खा . थाना क्षेत्र के केवानी गांव में सोमवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक 25 वर्षीय जगदंबा गोस्वामी केवानी गांव निवासी विश्वनाथ गोस्वामी का पुत्र था. वह घर में लगी आग बुझाने में जुटा हुआ था. तभी आग की तेज लपटों से घर में लगा बिजली का तार गल कर उसके शरीर पर आ गिरा और वह अचेत हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी में लेकर आये. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जगदंबा की शादी ढाई महीने पहले सोनपुर थाने के पहलेजा गांव में इसी वर्ष फरवरी में हुई थी. पति की मौत से पत्नी सुमन देवी दहाड़ मार कर रोने लगी. लोग सांत्वना दे रहे थे पर वो काम नहीं आ रहा था. जगदंबा तीन भाई था. एक भाई पहले से ही लापता है.
दो बहनों में से एक की मौत पहले ही हो चुकी है.
हाईटेंशन तार की चपेट में आया भवेश
जलालपुर. कोपा थाने के कोपा पंचायत भवन के पास बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी. मृत युवक कोपा के ही भवेश राय बतया जाता है. बस्ती में हाईटेंशन के तार टूटने से अफरातफरी का मच गयी. भवेश दिल्ली में रहता था. एक सप्ताह पहले अपने भतीजा के शादी समारोह में आया था. घटना के बाद उनकी पत्नी एवं माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. लोगों की सांत्वना कोई काम नहीं आ रही थी. उनका क्रंदन सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं. खुशियों का माहौल पल भर में गम में तब्दील हो गया.
पोल पर करेंट लगने से िमस्त्री की गयी जान
नगरा . नगरा-खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर बिजली मिस्त्री की करेंट लगने से मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पोल पर किसी कार्य के लिए चढ़ कर बना रहा था तो करेंट लगने से मौत हो गयी है. उक्त व्यक्ति हकीम मियां का 28 वर्षीय पुत्र भुटेली मियां खैरा बजार का निवासी बताया जाता है. वहीं, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बात की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. उक्त व्यक्ति बिजली का कार्य करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >