देवर ने भाभी को रॉड से मार की हत्या, लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा

सोनपुर : थाना क्षेत्र के नजरमीरा पंचायत में मामूली बात को लेकर एक देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी. यह घटना रविवार की रात की है. जानकारी के अनुसार, उक्त देवर राहुल कुमार राय ने अपनी भाभी से घटना की रात खाना मांगा. इसी बीच किसी बात पर दोनों के बीच तू-तू […]

सोनपुर : थाना क्षेत्र के नजरमीरा पंचायत में मामूली बात को लेकर एक देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी. यह घटना रविवार की रात की है. जानकारी के अनुसार, उक्त देवर राहुल कुमार राय ने अपनी भाभी से घटना की रात खाना मांगा. इसी बीच किसी बात पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुआ. देवर ने घर में पड़े हुए रॉड से भाभी के सिर पर वार कर दिया. वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगी. उसे लहूलुहान देखकर हमलावर देवर भागने लगा. लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया.

उधर आनन-फानन में उक्त महिला सूरत राय की पत्नी नीरज देवी 30 वर्ष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद अवर निरीक्षक नसीम खान दल बल मौके पर पहुंच उक्त देवर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका नीरज देवी के पिता पटना जिला के मनेर थाना अंतर्गत चकिया टोला खासपुर के मनु कुमार राय के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड संख्या 351/18 के तहत दर्ज किये गये इस मामले में राहुल कुमार को आरोपित किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >