छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेल खंड पर मशरक व राजापट्टी स्टेशनों के बीच चैनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास थावे से छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ट्रकनुमा ट्रॉली से टकरा गयी. इससे ट्रकनुमा ट्रॉली बेपटरी हो गयी और पटरी भी टूट गयी. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे कई यात्री चोटीहल हुए. घटना शुक्रवार की देर रात की है. इस घटना के कारण छपरा- मशरक-थावे रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल वाराणसी को घटना की जानकारी दी.
कंट्रोल के निर्देश निर्देश पर छपरा जंक्शन से राहत एवं बचाव के साथ रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों का दल रवाना हो गया है .
बताया जाता है कि छपरा- थावे रेल खंड पर मशरक व राजापट्टी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मती का कार्य चल रहा है. इसके लिए रेलवे की ट्रॉली को चैनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रखा गया था. ट्रेन आने की सूचना पर ट्रॉली को कर्मचारी हटाने लगे. इसी बीच यह दुर्घटना हो गयी .
हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के जढुआ के समीप शुक्रवार को पटना की ओर से आ रही एक डंपर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पटना भेज गया. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर -पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी रही. मगर जाम कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं थे.
स्थानीय लोगों का कहना था की बालू ओवरलोडेड ट्रक काफी तेजी से निकलती है. जिसे आये दिन सड़क दुघर्टना में लोगों की जान जा रही है. मृतक (35) वर्षीय राहुल रंजन पटना जिला के भगवत मार्केट निवासी रवींद्र प्रसाद का पुत्र था. ट्रांसपोर्टर का काम करता था.
घटना तब घटी जब बाइक सवार रहुल रंजन बाइक से अपने एक साथी के साथ हाजीपुर आ रहा था. जहां पटना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की डंपर जिस पर बालू लोड था. जढुआ के समीप डंपर चालक ने बाइक सवार को पीछे से कुचलते हुए कुछ दूरी तक ले गयी. जिसे युवक की मौत हो गयी. इधर जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने व उचित कार्रवाई का आश्वासन के बाद शांत हुए. जब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी.
मृतक के पास से मिले पर्स से 25 बैंकों का एटीएम और उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया. जिसके आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी. इधर मृतक के घर पर मौत की खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. आनन-फानन में मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.
