अपराधियों ने हथियार के बल पर 80 हजार रुपया लूट

दरियापुर : थाना क्षेत्र के रघुपुर भूसी तोला बांध पर भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 80 हजार रुपया लूट लिया व भाग निकले. इस संबंध में सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी हाजीपुर के कर्मी मानुपुर, मुजौना बलवाहियां गांव से […]

दरियापुर : थाना क्षेत्र के रघुपुर भूसी तोला बांध पर भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 80 हजार रुपया लूट लिया व भाग निकले. इस संबंध में सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी हाजीपुर के कर्मी मानुपुर, मुजौना बलवाहियां गांव से स्वयं सहायता समूह की महिला से वसूली कर हाजीपुर अपने कार्यालय वापस जा रहे थे.

इसी क्रम में भूसी तोला बांध पर दोनों किनारे से अपराधी ने घेरते ही हथियार भिड़ा दिया और बैग वाला रुपया छिन और बाइक की हैंडल लॉक कर चाबी को फेंकते हुए मोबाइल लेकर फरार हो गये. इस संबंध में कर्मी राजन कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना पर सोनपुर डीएसपी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जांच की और थानाध्यक्ष को अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने को कहा.

लुटेरों ने महिला से उड़ाये 40 हजार
शराब तस्करों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा
हादसा : सारण के युवक की ट्रेन से कटकर गोरखपुर में हुई मौत
बस व टैंकर में टक्कर,बाल बाल बचे यात्री और चालक
बैंक कैश काउंटर पर किया हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >