दहेज में नहीं मिली बाइक तो कर दी नवविवाहिता की हत्या
विवाहिता को दहेज के लिए जलाया
मशरक : थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल द्वारा जला देने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब की बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची मशरक पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए मशरक सीएचसी ले गये.
जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को छपरा रेफर कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी महिला अनिल सिंह की 24 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पीड़िता के मायके इसुआपुर थाना क्षेत्र के सोभ्या गांव से दर्जनों लोग पहुंचे. पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.
