बिहार : ...और युवाओं ने खुद के खर्च से बनाया यूरिनल

Ii अमित कुमार II दिघवारा (सारण) : पश्चिमी रेलवे ढाले के पास से गुजरते समय नाक पर रूमाल रखना पड़ता था. वहां से इतनी बदबू आती थी कि लोगों का सास लेना मुश्किल हो जाये. इसका कारण था कि उस स्थल पर लोग ट्वायलेट करते थे खुद की नासमझी से खुद ही परेशानी झेल रहे […]

Ii अमित कुमार II
दिघवारा (सारण) : पश्चिमी रेलवे ढाले के पास से गुजरते समय नाक पर रूमाल रखना पड़ता था. वहां से इतनी बदबू आती थी कि लोगों का सास लेना मुश्किल हो जाये. इसका कारण था कि उस स्थल पर लोग ट्वायलेट करते थे
खुद की नासमझी से खुद ही परेशानी झेल रहे थे. दिघवारा के युवाओं ने खुद के पैसे से उस जगह पर यूरिनल बनवाया. आज वह जगह काफी साफ-सुथरी दिखती है. इसे बनाने में करीब 15 सौ रुपये लगे हैं. लोग युवाओं के इस कार्य की खूब तारीफ कर रहे हैं.
जब पेरेंट्स ने भी साथ नहीं दिया तो निराशा हुई : यह समस्या पिछले 15 साल से थी. किसी का भी ध्यान इस समस्या के निराकरण पर नहीं गया. एक दिन दिघवारा के युवा दीपक और उनके साथी इस समस्या पर चर्चा कर रहे थे.
दीपक बताते हैं कि पहले अपने पैरेंट्स से बात की और इसके निदान की बात की, लेकिन पिताजी बोले यह काम जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का है, उनका काम है, उन्हें ही करने दो. संजय बताते हैं कि कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया मेरे परिजनों की भी थी. उन्होंने भी कहा कि रहने दो. फिर हमने इस समस्या से संबंधित विभाग व अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने पहल नहीं की.
दीपक बताते हैं कि मैंने और साथियों ने पैसा इकट्ठा किया और उक्त स्थल पर यूरिनल बनवाया, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है. दिघवारा के मुख्य बाजार में नगर प्रशासन द्वारा एक भी शौचालय व यूरिनल का निर्माण नहीं हुआ है. जल्द ही युवा मुख्य बाजार में कूड़ेदान का वितरण करने की योजना बना रहे हैं. इस टीम ने एक फेसबुक पेज तैयार किया है जिसके माध्यम से युवा लोगों को जागरूक करते हैं और अपने कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट अपने पेज पर डालते हैं जिससे लोग प्रेरित हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >