हादसे में बंगाड़ी गांव के युवक की हुई मौत

गड़खा (सारण) : जलालबसंत पंचायत के बंगाड़ी गांव के नव युवक की मौत यूपी में सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक जयप्रकाश साह का 35 वर्षीय पुत्र बबलू साह बताया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू यूपी के कामली जिला के सहारणपुर जवालापटी बजार में रहकर आइसक्रीम का ठेला लेकर बाजार में […]

गड़खा (सारण) : जलालबसंत पंचायत के बंगाड़ी गांव के नव युवक की मौत यूपी में सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक जयप्रकाश साह का 35 वर्षीय पुत्र बबलू साह बताया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू यूपी के कामली जिला के सहारणपुर जवालापटी बजार में रहकर आइसक्रीम का ठेला लेकर बाजार में आइसक्रीम बेचने का काम करता था.

रोज की तरह बबलू ने मंगलवार के दिन भी आइसक्रीम बेचने के लिए ठेला लेकर बाजार में चला, जैसे ही जवाला पटी मेन रोड पर पहुंचा की सामने से आ रही तेज गति दुध से लदी पिकप भान ने ठोकर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल अवस्था में उसके साथियों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घायल की मौत : मशरक. थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी के पास मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो पर सवार गंभीर रूप से जख्मी गंगौली गांव निवासी भरत महतो की मौत बुधवार की सुबह इलाज के दौरान पटना में हो गयी. जानकारी हो कि चालक के नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो पर सवार मशरक के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र किशोर सिंह की मौत मौके पर हो गयी. घायल भरत महतो को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.
रसुलपुर (एकमा) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनवा चट्टी पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार से सीवान से छपरा की ओर जा रही कार के धक्के से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एकमा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायल युवक सीवान जिलान्तर्गत दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर डीह पर निवासी शिवदयाल सिंह का पुत्र शुभम कुमार सिंह बताया जाता है. घायल अपनी मां व बहन के साथ चैनवा बाजार कर घर लौटने के क्रम में सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रही कार ने उक्त युवक को धक्का मार दिया. चालक भागने के क्रम में बंशी छपरा गांव के समीप एक गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी.
परंतु, चालक गाड़ी से निकल भागने लगा. परंतु, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और और बंशी छपरा रेलवे ट्रैक के समीप दीवा गश्ती में तैनात एएसआई ओमप्रकाश सिंह ने खदेड़ कर उक्त चालक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >