एक िदन पहले छात्र का आरोिपतों के साथ हुआ था िववाद

छपरा (सारण) : एक दिन पहले के विवाद में छात्र की जान चली गयी. मंगलवार को दिन के साढ़े बारह बजे एसडीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास चाकू मारकर छात्र की हत्या तीन चार छात्रों ने कर दी. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा में दिनदहाड़े हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि पुलिस […]

छपरा (सारण) : एक दिन पहले के विवाद में छात्र की जान चली गयी. मंगलवार को दिन के साढ़े बारह बजे एसडीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास चाकू मारकर छात्र की हत्या तीन चार छात्रों ने कर दी. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा में दिनदहाड़े हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया. मृतक छात्र जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के तपेश्वर सिंह के पुत्र सुशांत सिंह (16 वर्ष) है.

इस मामले में तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सुशांत सिंह की हत्या उसके साथियों ने ही कर दिया. सुशांत अपने मां-बाप का इकलौता संतान था. साथ-साथ पढ़ते थे और साथ में परीक्षा दे रहे थे. परीक्षा का आज अंतिम दिन था. एक दिन पहले सोमवार को सुशांत सिंह व उसके साथियों के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद के कारण सुशांत की हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना की योजना पहले से ही बना ली गयी थी और हत्या की घटना कोई पेशेवर अपराधियों की तरह अंजाम दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र को छह-सात छात्रों ने घेर लिया और आपस में मारपीट करने लगे.

लोगों ने छात्रों के आपसी विवाद समझ कर मूकदर्शक बने रहे. इसी दौरान दो तीन छात्रों ने उसे पकड़ लिया और एक छात्र ने चाकू घोंप दिया. चाकू लगने के बाद जब वह गिर गया तो काफी देर तक पीटा गया. लाठी-डंडे से तब तक पिटाई की गयी, जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी.

इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
हत्या की घटना के बाद सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. छात्र का शव जब तक सदर अस्पताल में था, तब तक पुलिस पदाधिकारी अस्पताल में डटे रहे. एसडीओ चेतनारायण राय, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, भगवान बाजार थाना के पुअनि दिनेश कुमार प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिंह, मुमताज आलम, एसआइटी के पुअनि मिथिलेश कुमार साह, पुअनि राजदेव प्रसाद, मांझी थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, अवतार नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार आिद पुलिस बलों को तैनात किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >