दस लाख के सोना चोरी मामले में स्वर्ण आभूषण व्यवसायी गिरफ्तार

छपरा(सारण) : श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से दस लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण की चोरी मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने एक स्वर्ण आभूषण को गिरफ्तार कर किया है. रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्वर्ण आभूषण को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के धोबघटी वार्ड नंबर तीन से गिरफ्तार […]

छपरा(सारण) : श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से दस लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण की चोरी मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने एक स्वर्ण आभूषण को गिरफ्तार कर किया है. रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्वर्ण आभूषण को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के धोबघटी वार्ड नंबर तीन से गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी दल का नेतृत्व छपरा रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह तथा हाजीपुर रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने किया. इस आशय की जानकारी रेल एसडीपीओ डाॅ अखिलेश कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर 2017 को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरपुर निवासी एक यात्री के दस लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण की चोरी कर लिया गया था. इस मामले में अब तक आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा चुका है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार स्वर्ण आभूषण व्यवसायी बालेश्वर प्रसाद के पुत्र संजय कुमार साह है और इस मामले में संजय के भाई मुन्ना साह की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक वैशाली जिले के शशि कुमार, अनमोल कुमार, चेलीबेली, रिशु कुमार, पंकज कुमार, मुन्ना कुमार तथा लाइनर मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि मुख्य सरगना भी वैशाली जिले के टूनटून मलिक है जो फरार चल रहा है.

उसके खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रेल एसपी को भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया गिरफ्तार स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय कुमार साह और उसके भाई ने टुनटुन मलिक व मुन्ना कुमार से चोरी का आभूषण खरीदा था. चोरी के आभूषण को हाजीपुर सदर थाना के पास स्थित बंबे ज्वेलर्स के मालिक विकास कुमार से आभूषण को गलवाया. फिर जग्गू नामक स्वर्ण आभूषण को सोना देकर आभूषण बनवाया. फिर अपनी दुकान में ग्राहकों के हाथों बेच दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में संजय के भाई मुन्ना साह के अलावा विकास कुमार व जग्गू को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार स्वर्ण आभूषण व्यवसायी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि चोरी गये दो मोबाइलों को बरामद किया गया है और चोरी गये आभूषण को बरामद करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.
रेल पुलिस के लिए सिरदर्द बना है टुनटुन मलिक : मुजफ्फरपुर से लेकर गोरखपुर के बीच ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने में टुनटुन मलिक का गैंग सक्रिय है इस कारण राजकीय रेलवे पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है. इसको लेकर कई रेल थानों की पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए लगी है और उसके खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रेल एसपी को भेजा जा रहा है. अब तक टुनटुन मलिक गैंग द्वारा एक दर्जन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
इस वजह से रेलवे पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से दस लाख रुपये के आभूषण के चोरी मामले में वांटेड स्वर्ण आभूषण को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुख्यात अपराधी टुनटुन मलिक के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इस मामले में फरार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
डाॅ अखिलेश कुमार, रेल एसडीपीओ सोनपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >