दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर मठिया गांव में आयी बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान वर्चस्व जमाने को लेकर बराती और सराती पक्ष में हुए मारपीट और चाकूबाजी की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूल्हे के गाड़ी के भी शीशे तोड़ डाले. मारपीट और चाकूबाजी की घटना के बाद भगदड़ मच गयी. अधिकांश बराती भाग खड़े हुए. चाकू लगने से दूल्हे के जीजा उमेश भारती,चचेरा भाई अवतार भारती सहित अन्य दो लोग जख्मी हो गये जिन्हें एकमा पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बरात में हुई चाकूबाजी के दौरान छह लोग घायल
दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर मठिया गांव में आयी बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान वर्चस्व जमाने को लेकर बराती और सराती पक्ष में हुए मारपीट और चाकूबाजी की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूल्हे के गाड़ी के भी शीशे तोड़ डाले. मारपीट और चाकूबाजी की […]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकमा थाना क्षेत्र के लालपुर मठिया से जगलाल भारती के पुत्र आनंद भारती की बरात जैतपुर मठिया निवासी सत्येंद्र गिरि के यहां आयी हुई थी. द्वार पूजा संपन्न होने के बाद जनवासे में लोग ऑर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे. दूल्हा विवाह के लिए कन्या के घर के आंगन में जा चुका था. इसी दौरान जनवासे में गांव के ही कुछ मनचले युवकों ने धौंस जमाना चाहा. जिसका बराती पक्ष ने विरोध किया. जिसपर हंगामा शुरू हो गया. दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये.
इसी दौरान चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गये. उसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को ले जाकर एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने छपरा रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर आंगन में पहुंचा दूल्हा भी विवाह मंडप से उठ गया. हालांकि उसे कन्या पक्ष के लोगो ने समझा-बुझा कर रोक लिया.
जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की. एसआई बिजेंद्र कुमार और गांव के कुछ बुद्धिजीवियों के पहल पर विवाह की विधि संपन्न हुई. सुबह में दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों की उपस्थिति में कन्या को वैवाहिक रश्म के बाद विदा किया गया.