महिला की गला रेत कर हत्या

वारदात. मशरक के सोनौली नहर के समीप शव बरामद मशरक : थाना क्षेत्र के सौनौली नहर के पास एक अज्ञात महिला की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी और अपराधी शव को फेंक कर फरार हो गये. घटना गुरुवार की रात की है. पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह […]

वारदात. मशरक के सोनौली नहर के समीप शव बरामद

मशरक : थाना क्षेत्र के सौनौली नहर के पास एक अज्ञात महिला की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी और अपराधी शव को फेंक कर फरार हो गये. घटना गुरुवार की रात की है. पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह में मिली. महिला की पहचान नहीं हो सका है और हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग नहीं मिला है. इसको लेकर पुलिस कई स्तर पर जांच कर रही है. बताया जाता है कि सोनौली नहर के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ.
महिला की हत्या किसी तेज हथियार से गर्दन काट कर कर दिया गया था. करीब 25 वर्षीय महिला का शरीर नहर के बांध पर मिला, जबकि गर्दन दो सौ गज की दूर से बरामद किया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 7 बजे पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. थोड़ी देर बाद एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर घटना स्थल पहुंचे एएसपी अशोक कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने तहकीकात शुरू कर दी. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात महिला को किसी अन्य जगह से लाकर हत्या कर दी गयी है. दो माह के अंदर हत्या की चौथी घटना को लेकर आस पास के लोग सहमे हुए हैं. शव की पहचान नहीं हो पायी है.
एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की डॉग स्क्वायड की टीम से जांच करायी जा रही है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या ऑन स्पाट किया गया है और विश्वास में घर लाकर या कहीं ले जाने के बहाने हत्या की गयी है. घटना स्थल से एक हथौड़ी बरामद की गयी है. उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और शव की पहचान होने के बाद कारणों का पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >