बाइक सवार अपराधियों ने लूटे 50 हजार रुपये

नौतन बाजार की है घटना नौतन : स्थानीय बाजार में सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपये निकाल घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को बाइक सवार अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मराक्षी गांव निवासी गंगा सागर मिश्र अपनी लड़की की शादी में खर्च के लिए पैसा निकालने के लिए […]

नौतन बाजार की है घटना

नौतन : स्थानीय बाजार में सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपये निकाल घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को बाइक सवार अपराधियों ने लूट लिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मराक्षी गांव निवासी गंगा सागर मिश्र अपनी लड़की की शादी में खर्च के लिए पैसा निकालने के लिए पत्नी संग नौतन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आये हुए थे. वह बैंक से 50 हजार की निकासी कर घर जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और गंगासागर मिश्र की पत्नी के हाथ से झोला छिन लिया. इसके बाद फरार हो गए.
शोर करने पर लोगों ने अपराधियों को पकड़ना चाहा परंतु सफल नहीं हो सके. पीड़ित ने बताया कि उनकी लड़की की शादी चार मार्च को है. जिसमें खर्च के लिए रुपये निकाल कर घर जा रहे थे. थाना प्रभारी अनिल कुमार से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसी जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >