तरैया : थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र सोनू महतो की शादी तीन जून 2017 को नेवारी गांव निवासी बाल किशुन महतो की पुत्री आशा कुमारी से हुई थी. सोनू दिल्ली में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
तरैया : थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र सोनू महतो की शादी तीन जून 2017 को नेवारी गांव निवासी बाल किशुन महतो की पुत्री आशा कुमारी से हुई थी. सोनू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है.
कुछ दिन पूर्व आशा को घर पर पहुंचा गया था. शनिवार की सुबह आशा की सास कौशल्या देवी बहू का दरवाजा देर तक नहीं खुलने पर जगाने गयी तो दरवाजा बंद पाया गया. वह पंखे से लटकी हुई देखी गयी. सूचना मायके वालों व पुलिस को दी गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा भेज दी.
मृतक आशा देवी के पिता बालकिशन महतो ने बताया कि दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है. शादी के बाद से घरवाले पचास हजार रुपये व चेन के लिए बराबर प्रताड़ित किया करते थे.आज उनके पुत्री के ससुराल से फांसी लगाकर हत्या कर लेने की सूचना दी गयी. वहीं मृतका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. मृतका के पिता का आरोप गलत है. जांच में सभी बातें स्पष्ट हो जायेगी. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ थी.
फेनहारा गांव की घटना , मृतका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर की है आत्महत्या कर ली है