दिल्ली से आ रहे बुजुर्ग से नशा खिला कर नकद समेत हजारों की लूट

बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा-खैरा पथ पर बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुधवार की सुबह पाया गया. उसे इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. उसे नशा खिला कर नकद समेत हजारों की संपत्ति लूट लिया गया […]

बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा-खैरा पथ पर बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुधवार की सुबह पाया गया. उसे इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. उसे नशा खिला कर नकद समेत हजारों की संपत्ति लूट लिया गया है. वह अपने पुत्र के पास दिल्ली गया था और वहीं से वापस लौट रहा था. इसी दौरान बुधवार की सुबह में छपरा जंक्शन पर उतरने के बाद मढ़ौरा जाते समय नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिला कर लूट लिया और छपरा मढ़ौरा पथ पर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये जिन्हें शौच करने गये लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने उसे ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. बुजुर्ग की जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया गांव निवासी शिव बाबू सिंह (65 वर्ष) के रूप में की गयी. चिकित्सा कर्मचारियों ने बुजुर्ग के परिजनों को इसकी सूचना दी. इस सूचना के आधार पर उनकी पत्नी सदर अस्पताल पहुंच गयी है और बुजुर्ग बेहोशी की हालत में हैं. इस वजह से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है. उनकी पत्नी ने बताया कि बेटे के पास से चले थे तो दो बैग था जिसमें कपड़ा व घरेलू उपयोग के लिए काफी सामान था. दस हजार रुपये नकद भी था जिसे लूट लिया गया है.
इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं और छपरा जंक्शन पर उतरने के बाद गांव देहात जाने वाले यात्रियों को नशा खिला कर लूटा जा रहा है. मजे की बात यह है कि नशा खिला कर लूटने के बाद यात्रियों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंका जा रहा है और इसके प्रति पुलिस लापरवाह बनी हुई है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिला था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके बेहोश रहने के कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >