शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

डोरीगंज (छपरा) : महाराजगंज पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव के छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित ऑफिस के पीछे बने कबाड़खाने में बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. इस घटना में कबाड़खाने में रखे चार पहिया वाहनों के कलपूर्जे समेत लाखों रुपये मूल्य के सखुआ व शीशम की लकड़ियां जलकर खाक हो […]

डोरीगंज (छपरा) : महाराजगंज पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव के छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित ऑफिस के पीछे बने कबाड़खाने में बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. इस घटना में कबाड़खाने में रखे चार पहिया वाहनों के कलपूर्जे समेत लाखों रुपये मूल्य के सखुआ व शीशम की लकड़ियां जलकर खाक हो गयीं. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी पूर्व मुखिया को तब हुई,

जब उनका एक ट्रकचालक बुधवार की सुबह पांच बजे ट्रक लेकर छपरा-पटना मुख्य मार्ग लोदीपुर चिरांद स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचा. जहां कार्यालय के पीछे बने कबाड़खाने से ऊपर उठते धुएं के गुब्बार को देख वह हतप्रभ रह गया. इसकी सूचना चालक ने फोन कर मालिक पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव को दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी दौड़ पड़े तथा अपने स्तर से मिट्टी, बालू व पानी फेंक आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया. दो-दो समरसिबल पंप स्टार्ट कर घंटों कड़ी मशक्कत के पश्चात लोगों ने आग पर काबू पाया.

पूर्व मुखिया ने बताया कि गनीमत रही कि कबाड़खाने में रखे करीब 40 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल जो एक गैलन में रखे हुए थे, जहां आग के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. इसके बावजूद भी आग की भवाहता ऐसी थी कि कबाड़खाने से सटे ऑफिस की दीवारों में भी जहां-तहां से फटकर दरारे पड़ गयी हैं. उन्होंने बताया कि वाहनों के कुछ कीमती कलपूर्जों तथा सखुआ व शीशम की लकड़ी के अलावा आम की भी सूखी लकड़ियां जलकर राख हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >